बेल्थरा रोड: बेल्थरारोड एनसीपीए के टॉपर्स को सम्मानित किया गया, छात्रों और अभिभावकों के चेहरे खिले
बेल्थरारोड के एनसीपीए यानी न्यू सेंट्रल पब्लिक एकेडमी परिसर में मंगलवार को छात्रों के बीच वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह का आयोजन किया गया। जो दोपहर 2 बजे तक चला। स्कूल प्रबंधक सतीश दुबे एवं प्रबंध निदेशिका मोनिका दुबे के साथ सीयर पुलिस चौकी इंचार्ज बांक बहादुर सिंह की मौजूदगी कक्षा नर्सरी से 9 वीं एवं 11 वीं के छात्रों को उनका रिपोर्ट कार्ड सौंपा।