बेल्थरा रोड: बेल्थरारोड में होली मिलन समारोह में मां कर्मा देवी के पूजन के बाद साहू समाज ने सामाजिक विकास का लिया संकल्प
बेल्थरारोड के रामप्रसाद साहू मैरिज हॉल में मंगलवार को मांकर्मा देवी साहू समाज सेवा समिति के बैनर तले साहू समाज द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ कुलदेवी मां कर्मा देवी के पूजन के साथ किया गया। हवन पूजन के बाद समाजसेवी रमाशंकर साहू एवं अध्यक्ष बैजनाथ साहू ने सभी को होली की बधाई दी और सामाजिक एकजुटता मजबूत करने पर विस्तार से चर्चा किया।