बेल्थरा रोड: नप चेयरमैन के साथ बेल्थरारोड की महिलाओं ने खेली होली, महिला होली मिलन समारोह में खूब उड़ा गुलाल
बेल्थरारोड आदर्श नगर पंचायत की प्रथम महिला चेयरमैन रेनू गुप्ता के साथ नगर की महिलाओं ने बुधवार को जमकर होली खेली। नगर के लगन मैरेज हॉल में नगर पंचायत चेयरमैन की मौजूदगी में महिला होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। जो शाम 6 बजे तक चला। नगर की महिला चेयरमैन रेनू गुप्ता ने बारी बारी से सभी महिलाओं को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी।