बेल्थरा रोड: अंतरजातीय प्रेमी युगल को ग्रामीणों ने पकड़ा, अखोप के मंदिर में परिजनों की सहमति से कराई गई शादी
उभांव थाना के अखोप गांव के मंदिर में प्रेमी युगल ने बुधवार को 11 बजे के आसपास वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ सात फेरे लिए और सात जन्मों तक साथ जीने मरने की कसमें खाई। अंतरजातीय प्रेमी युगल में दोनों की उम्र 21 वर्ष बताई जा रही है। प्रेमिका उभांव थाना क्षेत्र के एक गांव की दलित युवती है और प्रेमी राजभर परिवार के पड़ोसी जनपद मऊ के एक गांव का निवासी है।