बालाघाट: नाबालिग आत्महत्या मामला: मुख्य आरोपी अजीत बाहेश्वर गिरफ्तार, पूछताछ के बाद जेल
थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग की आत्महत्या मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी अजीत बाहेश्वर को पुलिस ने गिरफ्तार कर दो दिन की रिमांड पर पूछताछ की। गुरुवार को रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी की पहचान नाबालिग से महज दो सप्ताह पहले हुई थी।