पटियाली: पटियाली ब्लॉक कार्यालय में स्व गणना अभियान का शुभारंभ, लोगों को दी गई जानकारी
पटियाली ब्लॉक में खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय पर स्व गणना अभियान का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि नरेंद्र बहादुर चौहान ने किया। उन्होंने ग्रामीणों से मोबाइल के माध्यम से ई-सेल्फ सर्वे पोर्टल पर पंजीकरण कराने की अपील की। कहा कि डिजिटल प्रक्रिया से समय की बचत और पारदर्शिता सुनिश्चित होगी। कार्यक्रम में खण्ड विकास अधिकारी संजीव कुमार समेत अन्य मौजूद रहे।