हरिद्वार: चारधाम यात्रा को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने पंतदीप पार्किंग में होटल ढाबों पर भरे खाद्य पदार्थों के सैंपल
हरिद्वार में चार धाम यात्रा से पहले यात्रा मार्ग पर खाद्य सुरक्षा विभाग विशेष अभियान चला रहा है। पंतदीप पार्किंग में आज मोबाइल टेस्टिंग वैन के जरिए होटलों और ढाबों के खाद्य पदार्थों के सैंपल लेकर जांच की गई। नजीबाबाद हाईवे पर चल रहे ढाबों समेत अन्य अलग-अलग जगह से करीब डेढ़ सौ सैंपलों को जांचा गया। इसके साथ ही अनाउंसमेंट के जरिए लोगों को जागरुक भी किया गया।