हरिद्वार: पथरी रोह नदी के रेगुलेटर पुल के पास रानीपुर पुलिस ने ई रिक्शा चोर गैंग के 4 सदस्य पकड़े, 3 ई रिक्शा बरामद
रानीपुर पुलिस ने ई रिक्शा चोर गैंग का पर्दाफाश करते हुए 4 आरोपियों को पथरी रोह नदी के रेगुलेटर पुल के पास से गिरफ्तार किया। चुराए गए 3 ई रिक्शा इनकी निशानदेही से बरामद किए गए हैं। रानीपुर के प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार का कहना है कि आरोपी ई रिक्शा चुराकर उनके नंबर प्लेट और रंग बदल कर बेच देता था। आरोपी रोहित, रवि, सलमान और विनय को गिरफ्तार किया गया है।