हरिद्वार: पथरी थाना पुलिस ने बादशाहपुर और मुस्तफाबाद से तीन वारंटियों को किया गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर की गई कार्रवाई
पथरी थाना पुलिस ने आज बादशाहपुर और मुस्तफाबाद गांव में दबिश देकर तीन वारंटियो को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में मुकदमे चल रहे हैं और कोर्ट में पेश न होने के चलते तीनों के खिलाफ गैर जमानत वारंट जारी किए गए। पथरी थाना पुलिस ने कोर्ट के आदेश के अनुपालन में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर फिर से कोर्ट में पेश कर दिया।