हरिद्वार: कनखल थाना पुलिस ने अलग-अलग क्षेत्रों से गिरफ्तार किए चार वारंटी, न्यायालय से चल रहे थे वांछित
कनखल थाना पुलिस ने अलग-अलग क्षेत्रों से आज 4 वारंटी गिरफ्तार किए। आरोपियों के नाम अरविंद, संजय, डोरी लाल और अनूप है। चारों के खिलाफ कोर्ट में मुकदमे चल रहे हैं और लंबे समय से कोर्ट के समक्ष पेश न होने के चलते उनके खिलाफ गया जमानत वारंट जारी हुआ। कोर्ट के आदेश के अनुपालन में कनखल थाना पुलिस ने चारों आरोपियों को दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया।