हरिद्वार: चुनाव आयोग के निर्देश पर नगर निगम प्रशासन ने देवपुरा चौक पर नुक्कड़ नाटक के जरिए लोगों को मतदान के लिए किया जागरूक
चुनाव आयोग द्वारा लोकसभा चुनाव में सौ प्रतिशत मतदान के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया है। आज नगर निगम प्रशासन ने देवपुरा चौक पर नुक्कड़ नाटक के आमजन को मतदान के लिए जागरूक किया। स्थानीय कलाकारों ने नाटक के जरिए बताया कि मतबूत लोकतंत्र के लिए मतदान बेहद जरूरी है। इसके साथ ही आमजन से बिना किसी लालच और दबाव के मतदान करने की अपील भी की गई।