Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Mp
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
Haryana
No video available

क्रैश कोर्स- क्रैश कोर्स---- एमसीआई बैतूल में 25 मार्च 2025 से क्रैश कोर्स का आगाज:--- एमसीआई बैतूल में NEET/PNST(नर्सिंग)के लिए 25 मार्च से क्रैश कोर्स प्रारंभ होने जा रहा हैं!!

585 views | Betul Nagar, Betul | Feb 17, 2025

MORE NEWS

➡️ जनजातीय विकास में उत्कृष्ट कार्यों पर भैंसदेही परियोजना को मिला राष्ट्रीय सम्मान

कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के मार्गदर्शन तथा विभिन्न विभागों के सहयोग से जिले की एकीकृत जनजातीय विकास परियोजना आईटीडीपी भैंसदेही को नेशनल कॉन्क्लेव-2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया है। विज्ञान भवन, नई दिल्ली में 3 जून को आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन मंन महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु के मुख्य आतिथ्य में सहायक आयुक्त एवं प्रभारी परियोजना प्रशासक आईटीडीपी भैंसदेही श्री विवेक कुमार पाण्डेय को एकीकृत जनजातीय विकास परियोजनाओं के सुदृढ़ीकरण विषय पर आईटीडीए/आईटीडीपी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए 5 लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई।

इस उपलब्धि पर केन्द्रीय मंत्री श्री दुर्गादास उइके प्रमुख सचिव जनजातीय कार्य विभाग एवं कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने बधाई दी। उल्लेखनीय है कि गत वर्ष भी बैतूल को आदि कर्मयोगी अभियान मे देश में द्वितीय स्थान प्राप्त होने पर महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के द्वारा पुरस्कृत किया गया।

एकीकृत आदिवासी विकास परियोजना भैंसदेही क्षेत्र अंतर्गत भैसदेही, भीमपुर और आठनेर के आदिवासी बहुल ब्लॉकों सहित आईटीडीपी भैंसदेही के अधिकार क्षेत्र में जनजातीय विकास को गति देने में उत्कृष्ट नेतृत्व का प्रदर्शन किया है। 231 आदिवासी बहुल गांवों  जिसमें भैंसदेही-71 भीमपुर-109 और आठनेर-51 को कवर करते हुए बुनियादी ढांचे, आजीविका, सामाजिक कल्याण और उत्तरदायी शासन को एकीकृत करने वाले अभिसरण-आधारित विकास मॉडल को सफलतापूर्वक लागू किया है।

धरती आबा अभियान, आदि कर्मयोगी अभियान एवं जनजातीय कार्य विभाग की विभिन्न योजनाओं के समन्वयक से आवास, पेयजल, कनेक्टिविटी और सामाजिक क्षेत्र की योजनाओं में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की गई हैं। पीएमएवाई जी के तहत, तीनों ब्लॉकों में 5112 घरों को स्वीकृत किया गया, जिनमें भैंसदेही में 2110 भीमपुर में 1753 और  आठनेर में 1249 घर शामिल है। जल जीवन मिशन के अंतर्गत लक्षित परिवारों में से 98-100 प्रतिशत तक पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराई गई है, जिससे 46 हजार से अधिक जनजातीय परिवारों को नल कनेक्शन के माध्यम से लाभ मिला है। लगभग सभी चिन्हित गावों में सड़क संपर्क स्थापित किया गया है, जिससे सेवाओं और बाजारों तक बेहतर पहुंच सुनिश्चित हुई है।
 
➡️ आजीविका संवर्धन पर विशेष दिया जोर

#प्रधानमंत्री_विश्वकर्मा_योजना के तहत तीनों ब्लॉकों के 139 कारीगरों को लाभ के लिए स्वीकृत किया गया, जबकि आदिवासी किसानों के बीच कृषि केंद्रित हस्तक्षेप जैसे मृदा स्वास्थ्य कार्ड, सिंचाई उपकरण सहायता और फसल प्रदर्शन का विस्तार किया गया।

सामाजिक क्षेत्र में वित्त वर्ष 2025-26 में इन ब्लॉकों में #प्रधानमंत्री_मातृ_वंदना_योजना के तहत 1992 गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं का पंजीकरण किया गया, जबकि प्रायोजन और बाल आशीर्वाद योजनाओं ने कमजोर आदिवासी बच्चों को सहायता प्रदान की। इसके अतिरिक्त इन तीनों ब्लॉकों में 362 आंगनवाड़ी केंद्र कार्यरत हैं और सक्षम आंगनवाड़ी 2.0 के तहत बुनियादी ढांचे का विस्तार और उन्नयन किया जा रहा है। इसके अलावा आदि कर्मयोगी अभियान के माध्यम से ग्राम स्तरीय शासन संस्थाओं, विजन प्लान 2030 की तैयारी, सामुदायिक भागीदारी और सेवा वितरण तंत्र को मजबूत  किया गया, जिससे जनजातीय सशक्तिकरण और उत्तरदायी प्रशासन का एक स्थायी मॉडल तैयार हुआ।

CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
Ministry of Tribal Affairs, Government of India 
Department of Tribal Welfare, Madhya Pradesh 
#JansamparkMP 
#बैतूल 
#betul

➡️ जनजातीय विकास में उत्कृष्ट कार्यों पर भैंसदेही परियोजना को मिला राष्ट्रीय सम्मान कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के मार्गदर्शन तथा विभिन्न विभागों के सहयोग से जिले की एकीकृत जनजातीय विकास परियोजना आईटीडीपी भैंसदेही को नेशनल कॉन्क्लेव-2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया है। विज्ञान भवन, नई दिल्ली में 3 जून को आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन मंन महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु के मुख्य आतिथ्य में सहायक आयुक्त एवं प्रभारी परियोजना प्रशासक आईटीडीपी भैंसदेही श्री विवेक कुमार पाण्डेय को एकीकृत जनजातीय विकास परियोजनाओं के सुदृढ़ीकरण विषय पर आईटीडीए/आईटीडीपी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए 5 लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। इस उपलब्धि पर केन्द्रीय मंत्री श्री दुर्गादास उइके प्रमुख सचिव जनजातीय कार्य विभाग एवं कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने बधाई दी। उल्लेखनीय है कि गत वर्ष भी बैतूल को आदि कर्मयोगी अभियान मे देश में द्वितीय स्थान प्राप्त होने पर महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के द्वारा पुरस्कृत किया गया। एकीकृत आदिवासी विकास परियोजना भैंसदेही क्षेत्र अंतर्गत भैसदेही, भीमपुर और आठनेर के आदिवासी बहुल ब्लॉकों सहित आईटीडीपी भैंसदेही के अधिकार क्षेत्र में जनजातीय विकास को गति देने में उत्कृष्ट नेतृत्व का प्रदर्शन किया है। 231 आदिवासी बहुल गांवों जिसमें भैंसदेही-71 भीमपुर-109 और आठनेर-51 को कवर करते हुए बुनियादी ढांचे, आजीविका, सामाजिक कल्याण और उत्तरदायी शासन को एकीकृत करने वाले अभिसरण-आधारित विकास मॉडल को सफलतापूर्वक लागू किया है। धरती आबा अभियान, आदि कर्मयोगी अभियान एवं जनजातीय कार्य विभाग की विभिन्न योजनाओं के समन्वयक से आवास, पेयजल, कनेक्टिविटी और सामाजिक क्षेत्र की योजनाओं में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की गई हैं। पीएमएवाई जी के तहत, तीनों ब्लॉकों में 5112 घरों को स्वीकृत किया गया, जिनमें भैंसदेही में 2110 भीमपुर में 1753 और आठनेर में 1249 घर शामिल है। जल जीवन मिशन के अंतर्गत लक्षित परिवारों में से 98-100 प्रतिशत तक पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराई गई है, जिससे 46 हजार से अधिक जनजातीय परिवारों को नल कनेक्शन के माध्यम से लाभ मिला है। लगभग सभी चिन्हित गावों में सड़क संपर्क स्थापित किया गया है, जिससे सेवाओं और बाजारों तक बेहतर पहुंच सुनिश्चित हुई है। ➡️ आजीविका संवर्धन पर विशेष दिया जोर #प्रधानमंत्री_विश्वकर्मा_योजना के तहत तीनों ब्लॉकों के 139 कारीगरों को लाभ के लिए स्वीकृत किया गया, जबकि आदिवासी किसानों के बीच कृषि केंद्रित हस्तक्षेप जैसे मृदा स्वास्थ्य कार्ड, सिंचाई उपकरण सहायता और फसल प्रदर्शन का विस्तार किया गया। सामाजिक क्षेत्र में वित्त वर्ष 2025-26 में इन ब्लॉकों में #प्रधानमंत्री_मातृ_वंदना_योजना के तहत 1992 गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं का पंजीकरण किया गया, जबकि प्रायोजन और बाल आशीर्वाद योजनाओं ने कमजोर आदिवासी बच्चों को सहायता प्रदान की। इसके अतिरिक्त इन तीनों ब्लॉकों में 362 आंगनवाड़ी केंद्र कार्यरत हैं और सक्षम आंगनवाड़ी 2.0 के तहत बुनियादी ढांचे का विस्तार और उन्नयन किया जा रहा है। इसके अलावा आदि कर्मयोगी अभियान के माध्यम से ग्राम स्तरीय शासन संस्थाओं, विजन प्लान 2030 की तैयारी, सामुदायिक भागीदारी और सेवा वितरण तंत्र को मजबूत किया गया, जिससे जनजातीय सशक्तिकरण और उत्तरदायी प्रशासन का एक स्थायी मॉडल तैयार हुआ। CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Ministry of Tribal Affairs, Government of India Department of Tribal Welfare, Madhya Pradesh #JansamparkMP #बैतूल #betul

Betul, Madhya Pradesh | Jun 4, 2026

➡️ पशु संगोष्ठी में पशुपालकों को मिली योजनाओं की जानकारी, 61 हितग्राहियों का हुआ चयन

पशुपालन विभाग द्वारा क्षीरधारा ग्राम बाका खोदर विकासखंड शाहपुर में पशु संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पशुपालकों को विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान कर उन्हें शासकीय सुविधाओं से जोड़ना तथा आधुनिक पशुपालन को बढ़ावा देना था।

संगोष्ठी में उप संचालक पशुपालन डॉ. सुरजीत सिंह, कृषि विभाग एवं आत्मा परियोजना के अधिकारियों ने पशुपालकों के साथ संवाद कर उन्नत पशुपालन, चारा प्रबंधन, पशु स्वास्थ्य एवं आयवर्धन संबंधी विषयों पर जानकारी दी। अधिकारियों ने किसानों को विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान पात्र पशुपालकों का विभिन्न योजनाओं हेतु चयन भी किया गया। इनमें 40 पशुपालकों का पशु किसान क्रेडिट कार्ड, 15 पशुपालकों का पशु शेड निर्माण, 03 पशुपालकों का नाडेप कम्पोस्ट टैंक निर्माण तथा 03 पशुपालकों का चारा विकास प्रदर्शन योजना के लिए चयन किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि इन योजनाओं से पशुपालकों को पशुओं के बेहतर रख-रखाव, जैविक खाद उत्पादन, उन्नत चारा विकास एवं स्वरोजगार को बढ़ावा मिलेगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पशुपालक उपस्थित रहे और उन्होंने योजनाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

Jansampark Madhya Pradesh 
Department of Animal Husbandry, Madhya Pradesh 
#JansamparkMP 
#बैतूल 
#betul

➡️ पशु संगोष्ठी में पशुपालकों को मिली योजनाओं की जानकारी, 61 हितग्राहियों का हुआ चयन पशुपालन विभाग द्वारा क्षीरधारा ग्राम बाका खोदर विकासखंड शाहपुर में पशु संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पशुपालकों को विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान कर उन्हें शासकीय सुविधाओं से जोड़ना तथा आधुनिक पशुपालन को बढ़ावा देना था। संगोष्ठी में उप संचालक पशुपालन डॉ. सुरजीत सिंह, कृषि विभाग एवं आत्मा परियोजना के अधिकारियों ने पशुपालकों के साथ संवाद कर उन्नत पशुपालन, चारा प्रबंधन, पशु स्वास्थ्य एवं आयवर्धन संबंधी विषयों पर जानकारी दी। अधिकारियों ने किसानों को विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान पात्र पशुपालकों का विभिन्न योजनाओं हेतु चयन भी किया गया। इनमें 40 पशुपालकों का पशु किसान क्रेडिट कार्ड, 15 पशुपालकों का पशु शेड निर्माण, 03 पशुपालकों का नाडेप कम्पोस्ट टैंक निर्माण तथा 03 पशुपालकों का चारा विकास प्रदर्शन योजना के लिए चयन किया गया। अधिकारियों ने बताया कि इन योजनाओं से पशुपालकों को पशुओं के बेहतर रख-रखाव, जैविक खाद उत्पादन, उन्नत चारा विकास एवं स्वरोजगार को बढ़ावा मिलेगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पशुपालक उपस्थित रहे और उन्होंने योजनाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। Jansampark Madhya Pradesh Department of Animal Husbandry, Madhya Pradesh #JansamparkMP #बैतूल #betul

Betul, Madhya Pradesh | Jun 3, 2026

➡️ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बैतूल बाजार में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 743 मरीजों का किया उपचार

जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार के आदेशानुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बैतूल बाजार में बुधवार को स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला विकास सलाहकार समिति सदस्य श्री सुधाकर पवार, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री हसंराज धुर्वे, नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती दूर्गावती वर्मा एवं उपाध्यक्ष नगर परिषद बैतूल बाजार श्री सुरेश गायकवाड़ ने किया। 

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कुमार हुरमाडे ने बताया कि जिले से डीएचओ डॉ राजेश परिहार, आरएमओ डॉ. रानू वर्मा, शिशुरोग विशेषज्ञ डॉ आशीष ठाकुर, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. श्रीमती वंदना धाकड़  दंतरोग विशेषज्ञ डॉ. सुभांगी बसोड़, ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. ऋषि माहोरे, चिकित्सक डॉ. श्रेया देवकते, डॉ. नीलम महाजन, डॉ प्रियदर्शी चौकीकर, डॉ रविंद्र जामरे के द्वारा शिविर में 310 पुरुष और 433 महिला कुल 743 मरीजों की जांच एवं उपचार किया गया। खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ केदार सिहं जाटव ने बताया कि शिविर में आयुष्मान कार्ड, हेल्थ आईडी, सिकलसेल, टीबी एक्सरे ब्लड जांच, मलेरिया जांच भी की गई। शिविर में मुख्य अतिथि श्री पवार द्वारा बीपी की जांच कराई गई। 

शिविर में बैतूल बाजार के श्री जितेन्द्र वर्मा, नगर परिषद पूर्व अध्यक्ष श्री नरेन्द्र शुक्ला, श्री अभिषेक राठौर, पार्षद श्रीमती दिव्या वर्मा, श्री पर्वत धोटे उपस्थित रहे। स्वास्थ्य शिविर व्यवस्था मेडीकल आफीसर डॉ प्रकाश चंद्र तिवारी,  डॉ रत्नेश खाड़े के द्वारा की गई। शिविर में मंच संचालन श्री प्रकाश माकोड़े एवं आभार डॉ प्रकाश चंद्र तिवारी ने व्यक्त किया। शिविर में कार्य व्यवस्था श्री कृष्णकुमार वर्मा, श्री निलेश दंवडे, श्री अनिल देशमुख एवं श्री बलदेव बर्डे, प्रा. बीपीएम, श्री देवांक वर्मा, श्री प्रमोद दरवाई, श्री शिवकिशोर परते द्वारा की गई।

Jansampark Madhya Pradesh 
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh 
#JansamparkMP 
#बैतूल 
#betul

➡️ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बैतूल बाजार में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 743 मरीजों का किया उपचार जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार के आदेशानुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बैतूल बाजार में बुधवार को स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला विकास सलाहकार समिति सदस्य श्री सुधाकर पवार, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री हसंराज धुर्वे, नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती दूर्गावती वर्मा एवं उपाध्यक्ष नगर परिषद बैतूल बाजार श्री सुरेश गायकवाड़ ने किया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कुमार हुरमाडे ने बताया कि जिले से डीएचओ डॉ राजेश परिहार, आरएमओ डॉ. रानू वर्मा, शिशुरोग विशेषज्ञ डॉ आशीष ठाकुर, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. श्रीमती वंदना धाकड़ दंतरोग विशेषज्ञ डॉ. सुभांगी बसोड़, ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. ऋषि माहोरे, चिकित्सक डॉ. श्रेया देवकते, डॉ. नीलम महाजन, डॉ प्रियदर्शी चौकीकर, डॉ रविंद्र जामरे के द्वारा शिविर में 310 पुरुष और 433 महिला कुल 743 मरीजों की जांच एवं उपचार किया गया। खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ केदार सिहं जाटव ने बताया कि शिविर में आयुष्मान कार्ड, हेल्थ आईडी, सिकलसेल, टीबी एक्सरे ब्लड जांच, मलेरिया जांच भी की गई। शिविर में मुख्य अतिथि श्री पवार द्वारा बीपी की जांच कराई गई। शिविर में बैतूल बाजार के श्री जितेन्द्र वर्मा, नगर परिषद पूर्व अध्यक्ष श्री नरेन्द्र शुक्ला, श्री अभिषेक राठौर, पार्षद श्रीमती दिव्या वर्मा, श्री पर्वत धोटे उपस्थित रहे। स्वास्थ्य शिविर व्यवस्था मेडीकल आफीसर डॉ प्रकाश चंद्र तिवारी, डॉ रत्नेश खाड़े के द्वारा की गई। शिविर में मंच संचालन श्री प्रकाश माकोड़े एवं आभार डॉ प्रकाश चंद्र तिवारी ने व्यक्त किया। शिविर में कार्य व्यवस्था श्री कृष्णकुमार वर्मा, श्री निलेश दंवडे, श्री अनिल देशमुख एवं श्री बलदेव बर्डे, प्रा. बीपीएम, श्री देवांक वर्मा, श्री प्रमोद दरवाई, श्री शिवकिशोर परते द्वारा की गई। Jansampark Madhya Pradesh Directorate of Health Services, Madhya Pradesh #JansamparkMP #बैतूल #betul

Betul, Madhya Pradesh | Jun 3, 2026

➡️ टीकाकरण अभियान के तहत क्षीरधारा ग्राम में पशुओं को  लगाया टीका

पशुपालन विभाग बैतूल के उप संचालक डॉ. सुरजीत सिंह और सतपुड़ा टाइगर रिजर्व की टीम के डॉ. गुरुदत्त शर्मा ने 2 जून को टाइगर रिजर्व से लगे ग्रामीण क्षेत्र में टीकाकरण अभियान की शुरुआत की है। यह अभियान टाइगर रिजर्व से लगे सभी 9 ग्रामों में जारी रहेगा, जिसमें अभियान के पहले दिन लगभग 95 गो तथा भैस वंशीय पशुओं का टीकाकरण और 16 कुत्तों को कैनाइन डिस्टेंपर टीकाकरण किया गया। सभी पशुओं को एफएमडी, एक टांगिया रोग और गलघोटू रोग का टीका लगाया गया। इसका मुख्य उद्देश्य है कि जंगली पशुओं से पालतू पशुओं तथा पालतू पशुओं से जंगली पशुओं में फैलने वाली संक्रामक बीमारियों को रोका जा सके। साथ ही पर्यावरण संरक्षण, जीव संरक्षण और वन्य जीवों के संरक्षण के लिए पशुपालकों और ग्रामवासियों को प्रेरित करना भी है।

Jansampark Madhya Pradesh
Department of Animal Husbandry, Madhya Pradesh
#JansamparkMP 
#बैतूल 
#betul

➡️ टीकाकरण अभियान के तहत क्षीरधारा ग्राम में पशुओं को लगाया टीका पशुपालन विभाग बैतूल के उप संचालक डॉ. सुरजीत सिंह और सतपुड़ा टाइगर रिजर्व की टीम के डॉ. गुरुदत्त शर्मा ने 2 जून को टाइगर रिजर्व से लगे ग्रामीण क्षेत्र में टीकाकरण अभियान की शुरुआत की है। यह अभियान टाइगर रिजर्व से लगे सभी 9 ग्रामों में जारी रहेगा, जिसमें अभियान के पहले दिन लगभग 95 गो तथा भैस वंशीय पशुओं का टीकाकरण और 16 कुत्तों को कैनाइन डिस्टेंपर टीकाकरण किया गया। सभी पशुओं को एफएमडी, एक टांगिया रोग और गलघोटू रोग का टीका लगाया गया। इसका मुख्य उद्देश्य है कि जंगली पशुओं से पालतू पशुओं तथा पालतू पशुओं से जंगली पशुओं में फैलने वाली संक्रामक बीमारियों को रोका जा सके। साथ ही पर्यावरण संरक्षण, जीव संरक्षण और वन्य जीवों के संरक्षण के लिए पशुपालकों और ग्रामवासियों को प्रेरित करना भी है। Jansampark Madhya Pradesh Department of Animal Husbandry, Madhya Pradesh #JansamparkMP #बैतूल #betul

Betul, Madhya Pradesh | Jun 3, 2026

➡️ एसडीएम डॉ. सिंह ने खंडारा के खाद-बीज भंडार का किया औचक निरीक्षण

कलेक्टर डॉ सौरभ संजय सोनवणे के निर्देशानुसार अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बैतूल डॉ. अभिजीत सिंह ने मंगलवार को ग्राम खंडारा स्थित मां दुर्गा खाद-बीज भंडार एवं कृषि सेवा केंद्र का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान खाद एवं बीज के स्टॉक, विक्रय एवं भंडारण व्यवस्था, स्टॉक रजिस्टर, विक्रय पंजी, लाइसेंस सहित अन्य आवश्यक अभिलेखों की जांच की गई। साथ ही किसानों को निर्धारित दरों पर गुणवत्तापूर्ण खाद एवं बीज उपलब्ध कराने तथा सभी अभिलेख अद्यतन रखने के निर्देश दिए गए।

एसडीएम डॉ. सिंह ने केंद्र संचालक को शासन के नियमों एवं निर्देशों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने, खाद-बीज की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने तथा किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कृषि आदानों की उपलब्धता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए ऐसे निरीक्षण लगातार जारी रहेंगे। किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Jansampark Madhya Pradesh 
#JansamparkMP 
#बैतूल 
#betul

➡️ एसडीएम डॉ. सिंह ने खंडारा के खाद-बीज भंडार का किया औचक निरीक्षण कलेक्टर डॉ सौरभ संजय सोनवणे के निर्देशानुसार अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बैतूल डॉ. अभिजीत सिंह ने मंगलवार को ग्राम खंडारा स्थित मां दुर्गा खाद-बीज भंडार एवं कृषि सेवा केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान खाद एवं बीज के स्टॉक, विक्रय एवं भंडारण व्यवस्था, स्टॉक रजिस्टर, विक्रय पंजी, लाइसेंस सहित अन्य आवश्यक अभिलेखों की जांच की गई। साथ ही किसानों को निर्धारित दरों पर गुणवत्तापूर्ण खाद एवं बीज उपलब्ध कराने तथा सभी अभिलेख अद्यतन रखने के निर्देश दिए गए। एसडीएम डॉ. सिंह ने केंद्र संचालक को शासन के नियमों एवं निर्देशों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने, खाद-बीज की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने तथा किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कृषि आदानों की उपलब्धता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए ऐसे निरीक्षण लगातार जारी रहेंगे। किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #बैतूल #betul

Betul, Madhya Pradesh | Jun 2, 2026