➡️ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बैतूल बाजार में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 743 मरीजों का किया उपचार
जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार के आदेशानुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बैतूल बाजार में बुधवार को स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला विकास सलाहकार समिति सदस्य श्री सुधाकर पवार, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री हसंराज धुर्वे, नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती दूर्गावती वर्मा एवं उपाध्यक्ष नगर परिषद बैतूल बाजार श्री सुरेश गायकवाड़ ने किया।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कुमार हुरमाडे ने बताया कि जिले से डीएचओ डॉ राजेश परिहार, आरएमओ डॉ. रानू वर्मा, शिशुरोग विशेषज्ञ डॉ आशीष ठाकुर, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. श्रीमती वंदना धाकड़ दंतरोग विशेषज्ञ डॉ. सुभांगी बसोड़, ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. ऋषि माहोरे, चिकित्सक डॉ. श्रेया देवकते, डॉ. नीलम महाजन, डॉ प्रियदर्शी चौकीकर, डॉ रविंद्र जामरे के द्वारा शिविर में 310 पुरुष और 433 महिला कुल 743 मरीजों की जांच एवं उपचार किया गया। खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ केदार सिहं जाटव ने बताया कि शिविर में आयुष्मान कार्ड, हेल्थ आईडी, सिकलसेल, टीबी एक्सरे ब्लड जांच, मलेरिया जांच भी की गई। शिविर में मुख्य अतिथि श्री पवार द्वारा बीपी की जांच कराई गई।
शिविर में बैतूल बाजार के श्री जितेन्द्र वर्मा, नगर परिषद पूर्व अध्यक्ष श्री नरेन्द्र शुक्ला, श्री अभिषेक राठौर, पार्षद श्रीमती दिव्या वर्मा, श्री पर्वत धोटे उपस्थित रहे। स्वास्थ्य शिविर व्यवस्था मेडीकल आफीसर डॉ प्रकाश चंद्र तिवारी, डॉ रत्नेश खाड़े के द्वारा की गई। शिविर में मंच संचालन श्री प्रकाश माकोड़े एवं आभार डॉ प्रकाश चंद्र तिवारी ने व्यक्त किया। शिविर में कार्य व्यवस्था श्री कृष्णकुमार वर्मा, श्री निलेश दंवडे, श्री अनिल देशमुख एवं श्री बलदेव बर्डे, प्रा. बीपीएम, श्री देवांक वर्मा, श्री प्रमोद दरवाई, श्री शिवकिशोर परते द्वारा की गई।
Jansampark Madhya Pradesh
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#बैतूल
#betul