बक्सर: जिले में गोवर्धन योजना के तहत हुए कार्य में लापरवाही बरतने पर एजेंसी आनंद इंजीनियर्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज
Buxar, Buxar | Oct 8, 2024 सदर प्रखंड के कुलहडिया गांव में गोवर्धन योजना के तहत गोवर्धन बायोगैस प्लांट निर्माण में अनियमितता के बाद परियोजना क्रियान्वयन एजेंसी आनंद इंजीनियर्स लखनऊ पर मुफस्सिल थाने में एफआईआर दर्ज किया गया है। सुबह 10 बजे जिला जनसंपर्क पदाधिकारी ने बताया कि एजेंसी ने एकरारनामा के शर्तों के उल्लंघन कर समय अवधि में कार्य पूर्ण नहीं करने के कारण एफआईआर दर्ज हुआ है।