बक्सर: यूपी के भरौली में जाम से कतकौली मोड़ तक NH-922 पर लगा जाम, गोलंबर पर वाहन प्रभावित, लोगों की बढ़ी परेशानी
Buxar, Buxar | Oct 8, 2024 उत्तर प्रदेश के भरौली में लगने वाला जाम का प्रभाव जिले में भी गोलंबर पर दिख रहा है. जिसके कारण वीर कुंवर सिंह गंगा पुल होते हुए जिले में NH-922 पर कतकौली मोड़ तक जाम की स्थिति कायम हो गई है. जिसके कारण पटना बक्सर सड़क पर बड़े एवं छोटे वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया है. जाम की समस्या मंगलवार को करीब 5 बजे सुबह में लग गई जो अभी भी बनी हुई है.