बक्सर: जिला पदाधिकारी ने समाहरणालय में आत्मा योजना के तहत 15 कर्मियों को नियोजन पत्र दिया
Buxar, Buxar | Oct 7, 2024 जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल ने समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में आत्मा योजना अंतर्गत संविदा पर चयनित कर्मियों को नियोजन पत्र वितरित किया. नियोजन पत्र कृषि विभाग बिहार सरकार के निर्देशानुसार कृषि प्रोद्योगिकी प्रबंध अभिकरण (आत्मा) योजना अंतर्गत संविदा आधारित पदों पर नियोजित कुल 15 कर्मियों को सोमवार को अपराह्न 3:00 बजे वितरित किया गया.