करनैलगंज: एल्गिन ब्रिज पर घाघरा नदी खतरे के निशान के ऊपर, डीएम ने सभी विभागों को किया हाई अलर्ट
सोमवार शाम 6 बजे DM प्रियंका निरंजन ने बयान जारी कर बताया कि एल्गिन ब्रिज पर घाघरा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 4 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गया है। हालांकि अभी तटबंधों के कारण आबादी वाले क्षेत्र सुरक्षित हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी संबंधित विभागों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।