करनैलगंज: थाना परसपुर पुलिस ने अवैध लकड़ी कटान पर की बड़ी कार्रवाई, तीन तस्कर किए गिरफ्तार
सरनामपुरवा आटा मार्ग पर पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान 24 बोटा हरे आम की अवैध लकड़ी लदे दो ट्रैक्टर-ट्राली और एक हाइड्रा समेत 3 आरोपियो को गिरफ्तार किया। पकड़े गए अभियुक्त छेदीलाल यादव, माताप्रसाद व राकेश कुमार सरनामपुरवा बाग से लकड़ी काटकर ले जा रहे थे। शनिवार 4 बजे प्रभारी निरीक्षक ने बताया वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक व विधिक कार्यवाही की गई है।