करनैलगंज: अवैध तमंचे के साथ युवक को गिरफ्तार किया गया, परसपुर थाने में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज
परसपुर पुलिस ने रविवार रात्रि गश्त के दौरान अवैध तमंचा रखने वाले आरोपी शिवांश सिंह को गिरफ्तार किया। मुखबिर की सूचना पर डेहरास नहर पुलिया के पास से पकड़े गए आरोपी के पास से 12 बोर का अवैध तमंचा और एक मिसफायर कारतूस बरामद हुआ है। सोमवार 4 बजे थानाध्यक्ष ने बताया आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेजा गया है।