करनैलगंज: एल्गिन ब्रिज पर घाघरा नदी का जलस्तर पहुंचा खतरे के निशान के पार
नेपाल की पहाड़ियों मे भारी बारिश के चलते नेपाली नदियों में उफान है। बैराजों से छोड़े गए पानी के कारण घाघरा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। रविवार 7 बजे जिला सूचना विभाग के अनुसार एल्गिन ब्रिज पर घाघरा का जलस्तर खतरे के निशान से 1 सेमी. ऊपर पहुंच गया है। शारदा, गिरजा व सरयू बैराजों से 2,77,044 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है, जिससे बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।