करनैलगंज: कटराबाजार में किसानों ने सुना प्रधानमंत्री का संबोधन, 33 हजार किसानों को मिला लाभ
कटराबाजार ब्लॉक सभागार में शनिवार को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त का लाइव प्रसारण किया गया। क्षेत्र के किसानों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन सुना। 4 बजे बीटीएम सत्येंद्र सिंह ने बताया कि ब्लॉक के करीब 33 हजार किसानों को योजना का लाभ मिला है। कार्यक्रम में भाजपा नेता, कृषि विभाग के अधिकारी और सैकड़ों किसान मौजूद रहे।