करनैलगंज: एल्गिन ब्रिज पर घाघरा नदी खतरे के निशान से केवल 1 सेंटीमीटर नीचे, प्रशासन अलर्ट मोड पर
बैराजों से छोड़े गए पानी व बारिश के चलते एल्गिन ब्रिज पर घाघरा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। जिससे घाघरा खतरे के निशान से सिर्फ 1 सेमी.नीचे बह रही है। प्रशासन ने 28 बाढ़ चौकियों को अलर्ट पर रखा है और तटीय गांवों मे निगरानी बढ़ा दी है। लोग नावों से आवाजाही कर रहे है। CCTV से निगरानी जारी है। रविवार 1 बजे ADM आलोक कुमार ने बताया प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।