बड़वाह: बड़वाह के पूर्व विधायक, कांग्रेस नेता जगदीश मोरानिया का 80 वर्ष की आयु में निधन; टोकसर में नर्मदा किनारे हुआ अंतिम संस्कार
मध्यप्रदेश के बड़वाह विधानसभा के कांग्रेस के दिग्गज नेता व मां नर्मदा के परम भक्त श्री जगदीश मोरानिया का 80 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे और सनावद के निजी अस्पताल में उनका उपचार जारी था। श्री मोरानिया ने सोमवार मंगलवार की दरमियानी रात मे अंतिम सास की।उनके निधन की खबर से बड़वाह सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर छा गई।