सतबरवा: दरूआ मेन रोड से बंजारी होते सेरंगदाग तक आजादी के बाद बन रही सड़क में भ्रष्टाचार, ग्रामीणों में आक्रोश <nis:link nis:type=tag nis:id=jansamasya nis:value=jansamasya nis:enabled=true nis:link/>
सतबरवा प्रखंड अंतर्गत दरूआ मेन रोड से बंजारी होकर सेरंगदाग तक मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना से बन रही सड़क में भ्रष्टाचार उजागर हुआ है। इसे लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। सड़क की पिच 90 एमएम की जगह 30 एमएम की जा रही है, जिस तरह से सड़क का निर्माण हो रहा है, उससे लगता है कि अगले कुछ महीनों में इसकी स्थिति जर्जर हो जायेगी।