सतबरवा: बकोरिया में नवाह्न पारायण यज्ञ का 20वां अधिवेशन शुरू, कलश यात्रा निकाली गई
सतबरवा प्रखंड के बकोरिया में रामचरित मानस नवाह्न परायण महायज्ञ का 20वां अधिवेशन शनिवार से प्रारंभ हो गया। गाजे-बाजे के साथ बकोरिया महावीर मंदिर यज्ञ स्थल से कलश यात्रा निकाली गई। जलयात्रा बकोरिया गांव का भ्रमण करते हुए सुग्गी झरिया नदी पहुंची यहां से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में जल भरा गया।