पानसेमल: पानसेमल विधायक कार्यालय में भाजपा स्थापना दिवस मनाया गया, विधायक व जनप्रतिनिधि रहे उपस्थित
पानसेमल विधायक कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी का 46वां स्थापना दिवस बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। वहीं मंडल के प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने घरों पर भाजपा का ध्वज फहराया और पंडित दीनदयाल उपाध्याय को पुष्पांजलि अर्पित की। दरअसल आज पानसेमल विधायक कार्यालय पर विधायक श्री श्याम बरडे की गरिमामयी उपस्थित रहीं हैं।