हरिद्वार: एसडीआरएफ की टीम ने बहादराबाद में चलाया जागरूकता अभियान, जान जोखिम में डालकर गंगा में नहाने वाले बच्चों को किया जागरूक
SDRF की टीम ने आज बहादराबाद में जागरूकता अभियान चलाया और गंगा में नहाने वाले बच्चों को जागरूक किया और उनसे गहरे पानी में ना नहाने की अपील की गई। आपको बता दे कि पिछले कुछ दिनों में गंगा में नहाने के दौरान कई लोगों की डूबने से मौत हो गई थी। इन हादसों को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई नाकाफी साबित हो रही है। इसलिए यह जागरूकता अभियान चला गया है