कटकमसांडी: हजारीबाग में अवैध निर्माण पर प्रशासन सख्त, भवन मालिक 7 दिन में दस्तावेज जमा करें, वरना होगी कार्रवाई
हजारीबाग उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में नगर निगम की समीक्षा बैठक हुई। शहर में जलजमाव, सफाई, अतिक्रमण, स्ट्रीट लाइट, पार्किंग और अवैध निर्माण को लेकर कई अहम निर्देश दिए गए। नगर निगम क्षेत्र के प्रतिष्ठानों और भवन मालिकों को 7 दिनों के भीतर जरूरी दस्तावेज जमा करने का निर्देश दिया गया है। दस्तावेज नहीं देने पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।