एशियन पैरा गेम्स 2026 में जमुई जिले के प्रतिभाशाली खिलाड़ी शैलेश कुमार ने ऊँची कूद में स्वर्ण पदक एवं लंबी कूद में कांस्य पदक जीतकर अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर भारत का गौरव बढ़ाया है। उनके द्वारा ऊँची कूद में 1.89 मीटर (लगभग 6 फीट 2.4 इंच) की छलांग लगाकर नया एशियन पैरा गेम्स रिकॉर्ड स्थापित करना उनकी असाधारण खेल प्रतिभा, अटूट संकल्प और अथक परिश्रम का परिचायक है। उन्होंने अपने प्रदर्शन से सिद्ध किया है कि दृढ़ इच्छाशक्ति, आत्मविश्वास और निरंतर प्रयास के बल पर हर चुनौती को अवसर में बदला जा सकता है। उनकी सफलता युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणापुंज है, जो उन्हें अपने सपनों को साकार करने और सफलता के नए शिखर छूने का संबल प्रदान करेगी।
शैलेश कुमार की यह ऐतिहासिक उपलब्धि जिला प्रशासन, जमुई के लिए हर्ष, गर्व और गौरव का विषय है। जिला प्रशासन की ओर से उन्हें हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ। हमें पूर्ण विश्वास है कि वें अपनी प्रतिभा, दृढ़ संकल्प और निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन से सफलता के नए प्रतिमान स्थापित करेंगे तथा वे भविष्य में भी अपनी उपलब्धियों से जमुई जिले और बिहार का मान बढ़ाते हुए देश को गौरवान्वित करते रहेंगे।
नवीन (भा. प्र. से.)
जिला पदाधिकारी, जमुई।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
General Administration Department, Govt. of Bihar
Home Department, Govt. of Bihar
Art, Culture and Youth Department, Government of Bihar
#CMSamrat
#samratchoudhary
Jamui, Bihar | Oct 23, 2026