कोसी स्नातक निर्वाचन-2026: शांतिपूर्ण मतदान को लेकर जमुई पुलिस अलर्ट, सभी बूथों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम!
जमुई में कोसी स्नातक निर्वाचन-2026 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।
पुलिस अधीक्षक, जमुई के निर्देश पर जिले के सभी मतदान केंद्रों पर विधि-व्यवस्था बनाए रखने और मतदान प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए पुलिस पदाधिकारियों, दंडाधिकारियों एवं पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।
प्रशासन की ओर से मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी की जा रही है, ताकि मतदाता निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें और निर्वाचन प्रक्रिया निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो।
📍 जमुई से बड़ी खबर | सेवन तक न्यूज़
#JamuiNews #JamuiPolice #कोसी_स्नातक_निर्वाचन2026 #BiharNews #BreakingNews #Voting2026 #ElectionNews #जमुई #मतदान #निष्पक्ष_चुनाव #SevanTakNews #7TakNews
Sono, Jamui | Oct 23, 2026