प्रेस विज्ञप्ति
जिला निर्वाचन कार्यालय, जमुई
23 अक्टूबर, 2026
शीर्षक: कोसी स्नातक निर्वाचन में जमुई जिले में 60.64 प्रतिशत मतदान, सभी 11 मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण मतदान संपन्न।
•जिला पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक एवं उप विकास आयुक्त ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण, नियंत्रण कक्ष रहा सक्रिय ।
जमुई: बिहार विधान परिषद के कोसी स्नातक निर्वाचन के अवसर पर जमुई जिले के सभी 11 मतदान केंद्रों पर मतदान शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न हुआ। जिले में कुल 60.64 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इसमें पुरुष मतदाताओं का मतदान प्रतिशत 62.62 तथा महिला मतदाताओं का मतदान प्रतिशत 52.52 रहा। तृतीय लिंग के मतदाताओं का मतदान प्रतिशत शून्य दर्ज किया गया।
निर्वाचन प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गई थीं। जिला पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक एवं उप विकास आयुक्त ने विभिन्न मतदान केंद्रों का भ्रमण कर मतदान प्रक्रिया एवं विधि-व्यवस्था का जायजा लिया।
मतदान के दौरान जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष पूरी तरह सक्रिय रहा। मतदान केंद्रों से प्राप्त सूचनाओं की सतत निगरानी की गई तथा निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यक समन्वय स्थापित किया गया। मतदान के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना प्राप्त नहीं हुई । जिला प्रशासन की सतर्कता, अधिकारियों के प्रभावी पर्यवेक्षण तथा निर्वाचन कार्य में संलग्न पदाधिकारियों एवं कर्मियों के समन्वित प्रयासों से मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
मतदान समाप्त होने के पश्चात मतदान केंद्र संख्या 142 से 150 तक के पीठासीन पदाधिकारी, प्रथम मतदान अधिकारी एवं माइक्रो प्रेक्षक पोल्ड मतपेटिका तथा अन्य निर्वाचन सामग्री के साथ पूर्णिया स्थित वज्रगृह में जमा करने हेतु केन्द्रीय व्यवस्था के तहत अधिग्रहित बस से प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और पुलिस बल की भारी सुरक्षा में निर्धारित रूट से रवाना कर दिया गया है।
इसके साथ ही मतदान केंद्र संख्या 151 और 152 के पीठासीन पदाधिकारी, प्रथम मतदान अधिकारी और माइक्रो प्रेक्षक पोल्ड मतपेटिका एवं निर्वाचन के अन्य सामग्री के साथ स्टेटिक दंडाधिकारी ओर पुलिस बल की सुरक्षा में मतदान केंद्र से सीधे पूर्णिया स्थित वज्रगृह में जमा करने हेतु रवाना हो गए हैं।
जिला प्रशासन द्वारा निर्वाचन प्रक्रिया के प्रत्येक चरण में सतर्कता, पारदर्शिता एवं प्रशासनिक समन्वय बनाए रखा गया। अधिकारियों के सतत निरीक्षण, नियंत्रण कक्ष की सक्रियता तथा संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों की तत्परता से जिले में मतदान शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न हुआ।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Home Department, Govt. of Bihar
General Administration Department, Govt. of Bihar
Chief Electoral Officer, Bihar
#CMSamrat
#samratchoudhary
Jamui, Bihar | Oct 23, 2026