बहराइच: जिलाधिकारी ने ज़िला निर्वाचन कार्यालय में ईवीएम वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
बहराइच जिला निर्वाचन कार्यालय पहुंची जिलाधिकारी मोनिका रानी ने भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश अनुसार उप जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव रंजन श्रीवास्तव के साथ इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन वेयरहाउस का शुक्रवार को मासिक निरीक्षण कर एवं की सुरक्षा इत्यादि का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मौजूद संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।