बहराइच: कपूरथला इलाके में डीएम ने आडिटोरियम निर्माण कार्यस्थल का किया निरीक्षण
नीति आयोग अन्तर्गत आकांक्षात्मक जनपद बहराइच में कपूरथला परिसर में रू. 433.01 लाख की लागत से निर्माणाधीन आडिटोरियम कार्य स्थल का DM मोनिका रानी ने ADM के साथ स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बताया गया कि आडिटोरियम भवन निर्माण के लिए प्रथम किश्त में रू. 150 लाख व द्वितीय किश्त में रू. 110 लाख कुल रू. 260 लाख की धनराशि कार्यदायी संस्था को प्राप्त हुई है।