बहराइच: आसाम रोड पेट्रोल टंकी के पास थाना दरगाह पुलिस ने पॉकसो एक्ट के मुकदमे में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
आसाम रोड पेट्रोल टंकी के पास से थाना दरगाह पुलिस ने पॉकसो एक्ट के मुकदमे में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना कर दिया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह ने शुक्रवार शाम करीब 4:30 बजे बताया कि अभियुक्त संजय पाल पॉकसो एक्ट से संबंधित मुकदमे में वांछित था जिसे थाना दरगाह पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है।