डिंडौरी: खेल युवा कल्याण विभाग में पेंटिंग व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन, डेढ़ सौ बच्चों ने भाग लिया
डिंडौरी के खेल युवा कल्याण विभाग में शुक्रवार दोपहर 2:00 बजे पेंटिंग एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जहां नगर परिषद अध्यक्ष सुनीता सारस उपाध्यक्ष सारिका नायक खेल युवा कल्याण अधिकारी मेकल सूता कॉलेज के प्राचार्य शामिल हुए। दरअसल प्रतियोगिता में डेढ़ सौ बच्चों ने डिंडौरी की संस्कृति पर आधारित पेंटिंग और भाषण प्रतियोगिता में हिस्सा लिया लिया।