भानपुरी: भानपुरी थाना में अनोखे अंदाज में मनाया गया रक्षाबंधन, एकल अभियान की बहनों ने पुलिस जवानों को बांधी राखी
रविवार को एकल अभियान संच समिति भानपुरी द्वारा भानपुरी थाना* परिसर में रक्षाबंधन पर्व बड़े ही स्नेह और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान एकल अभियान से जुड़ी बहनों ने थाने में पदस्थ पुलिस जवानों की कलाई पर राखी बांधकर उनके सुखमय, सुरक्षित और दीर्घायु जीवन की कामना की। बहनों ने कहा कि देश के विभिन्न हिस्सों में अपने घर-परिवार से दूर रहकर जो जवान समाज