9 वें पोषण माह का किया गया समापन।
बाल विकास परियोजना कार्यालय,हलसी में 9वें पोषण माह का किया गया समापन।
राष्ट्रीय पोषण मिशन के जिला समन्वयक कन्हैया कुमार ने बताया कि आईसीडीएस लखीसराय की ओर से 9वें पोषण माह का शुभारंभ 9सितंबर को जिला पदाधिकारी महोदय के द्वारा किया गया था।
ये पोषण माह पूरे भारत में जन-आंदोलन की तरह मनाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य बच्चों, गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं में कुपोषण को दूर करना और स्वास्थ्य व पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। आज सिर्फ पोषण माह का समापन किया जा रहा है न कि पोषण का। यह अभियान चलते रहेगा जबतक कि कुपोषण मुक्त भारत न हो जाय।
महिला सशक्तिकरण केंद्र के जिला मिशन समन्वयक प्रशांत कुमार ने बताया कि स्वस्थ समाज के बिना विकसित भारत की कल्पना नहीं किया जा सकता है। इसलिये स्वस्थ समाज ही विकसित समाज की आधारशिला है। और इस आधारशिला के लिए बच्चों के प्रथम 1000 दिन व उनके मां के स्वस्थ पोषण सहित इस आधारशिला में शामिल है। इस वर्ष का थीम था हमारा आंगनबाड़ी हमारी जिम्मेदारी। इस भाव को लेकर सब कार्य करें तो वास्तव में कुपोषण मुक्त भारत हो सकता है।
महिला एवं बाल विकास निगम द्वारा संचालित योजना महिला सशक्तिकरण केंद्र,बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, सखी वन स्टॉप सेंटर, महिला हेल्पलाइन नंबर 181, शक्ति सदन के अलावा प्रधानमंत्री मातृ योजना व मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दिया गया।
लैंगिक विशेषज्ञ किस्मत कुमारी ने बाल विवाह के दुष्परिणाम एवं रोकथाम हेतु जानकारी दिया गया।
अंत में बाल विवाह रोकथाम हेतु सामूहिक रूप से शपथ भी दिलाया गया।
शक्ति सदन की आवासीय अधीक्षिका निभा कुमारी ने बताया कि कठिन परिस्थिति में रह रही महिला या मानव व्यापार की शिकार महिला या बेघर महिला के लिए आश्रय के साथ रोटी , कपड़ा सहित दैनिक जीवन में उपयोग आने वाली वस्तुओं की व्यवस्था किया जाएगा।लखीसराय में शक्ति सदन का संचालन जल्द ही किया जाएगा।
मौके पर लैंगिक विशेषज्ञ नवीन कुमार, सांख्यिक सहायक विनय कुमार यादव, महिला पर्यवेक्षिका नीतू कुमारी, ममता कुमारी, शर्मिला कुमारी, नीरा कुमारी, रीना कुमारी के अलावा आंगनबाड़ी सेविका अनीता, पूनम, संगीता, विनीता सहित कई अन्य सेविका मौजूद रहे।