Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Bihar
किसान
चोरी
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
पेट्रोल
Up
Rajasthan
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi

सहयोग शिविर: आम जनता की समस्याओं का मौके पर समाधान। सहयोग शिविर आम लोगों के लिए बेहद मददगार साबित हो रहा है। @IPRDBihar #SahyogSeSamadhan #SahyogShivir #Dial1100 #GoodGovernance https://t.co/M1WdP6J4F1

4 views | West Champaran, Bihar | Jul 7, 2026

MORE NEWS

समेकित थरूहट विकास अभिकरण, पश्चिम चम्पारण, बेतिया की प्रबंधकारिणी समिति की बैठक जिला पदाधिकारी श्री तरनजोत सिंह की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में थरूहट क्षेत्र के समग्र विकास, संचालित योजनाओं की प्रगति, वित्तीय व्यय आदि विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। https://t.co/4eKsEMhpNn

West Champaran, Bihar | Jul 8, 2026

नेपाल बॉर्डर पर SSB का बड़ा एक्शन, 75.3 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार; संयुक्त नाका में तस्करी की बड़ी कोशिश नाकाम

नेपाल बॉर्डर पर SSB का बड़ा एक्शन, 75.3 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार; संयुक्त नाका में तस्करी की बड़ी कोशिश नाकाम

Bettiah, West Champaran | Jul 8, 2026

Bihar news : अभियुक्त को पकड़ने गई पुलिस पर हंगामा, आठ महिलाओं समेत एक दर्जन हिरासत में, एक देशी कट्टा बरामद। बेतिया टाउन थाना में दर्ज एक आपराधिक मामले के अभियुक्त को गिरफ्तार करने गई  पुलिस टीम को मंगलवार को भेड़िहारी गांव में भारी विरोध का सामना करना पड़ा। इस दौरान पुलिस के साथ धक्का-मुक्की और सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप है। हंगामे का फायदा उठाकर मुख्य आरोपी फरार हो गया। स्थिति बिगड़ने पर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और आठ महिलाओं समेत करीब एक दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर हालात पर काबू पाया। पुलिस के अनुसार, भेड़िहारी निवासी भुअर शेख का पुत्र जहांगीर शेख बेतिया टाउन थाना में दर्ज एक मामले का नामजद अभियुक्त है। उसकी गिरफ्तारी के लिए जिला की क्यूआरटी टीम और पुरुषोत्तमपुर थाना पुलिस संयुक्त रूप से छापेमारी करने पहुंची थी। सूचना मिली थी कि आरोपी करताहा नदी के पास मौजूद है। पुलिस को देखते ही जहांगीर शेख भागने लगा। जवानों ने पीछा किया तो वह दौड़ते हुए अपने घर पहुंच गया। इसी दौरान परिजन और गांव की महिलाएं पुलिस कार्रवाई का विरोध करने लगीं। पुलिस का आरोप है कि सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए जवानों के साथ दुर्व्यवहार किया गया, जिससे अफरातफरी के बीच आरोपी फरार होने में सफल रहा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस इंस्पेक्टर राजीव कुमार के नेतृत्व में क्यूआरटी टीम के अलावा इनरवा, मैनाटाड़, बलथर, भंगहा, कंगली समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। अतिरिक्त पुलिस बल की मौजूदगी में स्थिति को नियंत्रित किया गया और कार्रवाई करते हुए आठ महिलाओं समेत करीब एक दर्जन लोगों को हिरासत में लिया गया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के घर से एक देशी कट्टा बरामद किया। वहीं तस्करी के लिए अलग-अलग स्थानों पर बांधे गए 10 मवेशियों को जब्त कर थाना लाया गया। इसके अलावा तीन पिकअप, एक बोलेरो और एक स्विफ्ट कार को भी जब्त किया गया है। पुलिस सभी वाहनों के दस्तावेजों का सत्यापन कर रही है।#Bettiah #WestChamparan #BiharPolice #PoliceRaid #CrimeNews #ArrestOperation #BreakingNews #Mainatand #Purushottampur #LawAndOrder #IllegalWeapon #DesiKatta #PoliceAction #CrimeUpdate #BiharNews #IndiaNews #ViralNews #LatestNews #BorderArea #Justice

बेतिया: नगर निगम परिसर में वार्डवार सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पहुंचीं महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने नागरिकों से प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक घर की छत पर सोलर प्लांट लगने से शहर बिजली उत्पादन में आत्मनिर्भर बनेगा और परिवारों का बिजली बिल भी शून्य तक हो सकता है। साथ ही अतिरिक्त बिजली उत्पादन करने वालों को सरकार की ओर से प्रोत्साहन राशि भी मिलेगी।

महापौर ने बताया कि पक्की छत वाले बीपीएल परिवारों को योजना के तहत निःशुल्क रूफटॉप सोलर मिलेगा, जबकि अन्य पात्र परिवारों को 1 किलोवाट पर 30 हजार, 2 किलोवाट पर 60 हजार और 3 किलोवाट तक 78 हजार रुपये की सब्सिडी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि आवेदन ऑनलाइन पोर्टल या नजदीकी शिविर एवं बिजली कार्यालय के माध्यम से किया जा सकता है।

शिविर में नागरिकों को योजना की पात्रता, आवश्यक दस्तावेज और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दी गई। महापौर ने अधिकारियों को आवेदनों के त्वरित निष्पादन के निर्देश भी दिए। उन्होंने आयुष्मान भारत, उज्ज्वला, प्रधानमंत्री आवास, राशन कार्ड, पेंशन और स्वच्छ भारत मिशन जैसी अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए भी लोगों को प्रेरित किया। वार्ड 8, 9, 10, 11, 13 और 14 में आयोजित शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और कई लोगों ने मौके पर ही सूर्यघर योजना के लिए पंजीकरण कराया।

बेतिया: नगर निगम परिसर में वार्डवार सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पहुंचीं महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने नागरिकों से प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक घर की छत पर सोलर प्लांट लगने से शहर बिजली उत्पादन में आत्मनिर्भर बनेगा और परिवारों का बिजली बिल भी शून्य तक हो सकता है। साथ ही अतिरिक्त बिजली उत्पादन करने वालों को सरकार की ओर से प्रोत्साहन राशि भी मिलेगी। महापौर ने बताया कि पक्की छत वाले बीपीएल परिवारों को योजना के तहत निःशुल्क रूफटॉप सोलर मिलेगा, जबकि अन्य पात्र परिवारों को 1 किलोवाट पर 30 हजार, 2 किलोवाट पर 60 हजार और 3 किलोवाट तक 78 हजार रुपये की सब्सिडी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि आवेदन ऑनलाइन पोर्टल या नजदीकी शिविर एवं बिजली कार्यालय के माध्यम से किया जा सकता है। शिविर में नागरिकों को योजना की पात्रता, आवश्यक दस्तावेज और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दी गई। महापौर ने अधिकारियों को आवेदनों के त्वरित निष्पादन के निर्देश भी दिए। उन्होंने आयुष्मान भारत, उज्ज्वला, प्रधानमंत्री आवास, राशन कार्ड, पेंशन और स्वच्छ भारत मिशन जैसी अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए भी लोगों को प्रेरित किया। वार्ड 8, 9, 10, 11, 13 और 14 में आयोजित शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और कई लोगों ने मौके पर ही सूर्यघर योजना के लिए पंजीकरण कराया।

Bettiah, West Champaran | Jul 7, 2026