गांव संधाली में क्रिकेट टूर्नामेंट में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे कांग्रेस नेता उमेश बुबका
रादौर। (राष्ट्रीय कदम) ब्यूरो: हल्का रादौर के गांव संधाली में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में कांग्रेस नेता उमेश बुबका ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान ग्रामीणों और आयोजकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
कांग्रेस नेता उमेश बुबका ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ग्रामीण स्तर पर आयोजित होने वाले खेल आयोजनों से युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने और मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
उमेश बुबका ने गांव संधाली के सभी ग्रामीणों एवं आयोजकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “सभी गांववासियों द्वारा दिए गए मान-सम्मान के लिए दिल की गहराइयों से बहुत-बहुत धन्यवाद।” इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण, युवा खिलाड़ी एवं आयोजक मौजूद रहे।