28 सितंबर के विरोध प्रदर्शन को लेकर कैलाशो सैनी का रादौर क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान तेज, यमुनानगर मुख्यालय पर प्रस्तावित लोकतांत्रिक विरोध प्रदर्शन में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी का आह्वान
रादौर। (राष्ट्रीय कदम) ब्यूरो: 28 सितंबर को यमुनानगर मुख्यालय पर आयोजित होने वाले विरोध प्रदर्शन को लेकर रादौर विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान तेज हो गया है। इसी कड़ी में कैलाशो सैनी ने रादौर हल्के के विभिन्न गांवों का दौरा कर कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों से संवाद किया और कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर चर्चा की।
जनसंपर्क अभियान के दौरान खुर्दबन, फतेहगढ़, गुमथला, संधाला, संदाली, मंदार, जयपुर, बहादुरपुर, खुरदी, रायपुर, दौलतपुर और टोड़रपुर सहित कई गांवों में पहुंचकर कार्यकर्ताओं को 28 सितंबर के कार्यक्रम की जानकारी दी गई।
इस दौरान कैलाशो सैनी ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर यमुनानगर मुख्यालय पहुंचने और शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक विरोध प्रदर्शन में भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जनता से जुड़े मुद्दों को उठाने के लिए लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद करना जरूरी है।
उन्होंने कहा कि 28 सितंबर को होने वाले प्रदर्शन में रादौर क्षेत्र से अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए लगातार गांव-गांव जनसंपर्क किया जा रहा है।
📅 28 सितंबर 2026
📍 यमुनानगर मुख्यालय
एकजुटता • लोकतांत्रिक आवाज • जनभागीदारी