आगरा: DM ने कलेक्ट्रेट सभागार SIR की धीमी प्रगति को लेकर विधानसभा वार अधिकारियों की समीक्षा बैठक की
जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने SIR-2026 की धीमी प्रगति पर अधिकारियों संग समीक्षा कर कमज़ोर बूथों पर तत्काल डोर-टू-डोर संपर्क, फॉर्म भरवाने व डिजिटाइजेशन के निर्देश दिए। बहुमंजिला सोसायटियों में बीएलओ को रोकने की शिकायत पर चेतावनी जारी करते हुए कहा कि बाधा पर कड़ी कार्रवाई होगी। उन्होंने सभी मतदाताओं से गणना पत्र तुरंत जमा करने की अपील की।