आगरा: हत्या के प्रयास में आरोपी को 1 साल बाद मिली जमानत, समर्थकों ने खंदारी बाईपास पर निकाला जुलूस, 10 गिरफ्तार, 12 नामजद
थाना न्यू आगरा क्षेत्र में अवैध शस्त्र व जान से मारने की कोशिश के आरोपी राज चौहान के जमानत पर छूटते ही उसके समर्थकों ने आलोक यादव की तरह शोऑफ जुलूस निकाला। करीब 200 लोगों की भीड़ से खंदारी बाईपास पर यातायात बाधित हुआ। पुलिस ने 10 युवकों को गिरफ्तार कर 12 नामजद व 150 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया।