आगरा: रुनकता फ्लाईओवर के पास ऑटो में सवारी बिठाकर चोरी करने वाली अंतरराज्यीय गैंग की 2 महिला अभियुक्ता गिरफ्तार
सिकंदरा पुलिस, सर्विलांस और एसओजी टीम ने ऑटो में सवारियों का सामान चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गैंग की दो महिला सदस्यों को गिरफ्तार किया। दोनों ने शादी से लौट रही महिला के गले से मंगलसूत्र का पेंडल चोरी कर राहगीर को बेच दिया था। पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण के आधार पर दोनों को रुनकता फ्लाईओवर से पकड़ा और 44,600 रुपये बरामद किए।