गोहद: गोहद में कंटेनर ने बाइक को टक्कर मारी, दो घायल, ग्वालियर रेफर
Gohad, Bhind | May 14, 2026 गोहद थाना क्षेत्र अंतर्गत कलियानपुरा चितोरा रोड पर गुरुवार को लगभग 10बजे कंटेनर नंबर एमपी 07 जीए 8673 ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार कमल सिंह एवं मोहरमन सिंह निवासी कलियान पुरा घायल हो गए। दोनों घायलों को 108 एम्बुलेंस की मदद से गोहद अस्पताल लाया गया। जहां गंभीर हालत देखते हुए डॉ ने ग्वालियर रैफर कर दिया।