सासनी: गांव भोजगड़ी के पास ई-रिक्शा को कार ने मारी टक्कर, ई-रिक्शा सवार 5 लोग हुए घायल
Sasni, Hathras | Sep 15, 2024 सासनी क्षेत्र के गांव भोजगड़ी के पास ई-रिक्शा को कार ने जोरदार टक्कर मार दी। कार की टक्कर से ई रिक्शा सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सासनी पर भर्ती कराया गया। 4 घायलों की हालत को नाजुक देखते हुए घायलों को हायर मेडिकल सेंटर अलीगढ़ के लिए रेफर किया गया। टक्कर मारकर कार चालक कार छोड़कर मौके से फरार हो गया।