सासनी: आगरा अलीगढ़ नेशनल हाईवे के पराग डेरी के पास ऑटो को ट्रक ने मारी टक्कर, 1 महिला 7 लोग हुए घायल जिला अस्पताल में भर्ती
Sasni, Hathras | Sep 14, 2024 जनपद हाथरस की कोतवाली सासनी क्षेत्र के आगरा अलीगढ़ नेशनल हाईवे के पराग डेरी के पास देर रात ऑटो को ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर से ऑटो सवार करीब सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। एक घायल की हालत नाजुक को देखते हुए डॉक्टरों ने घायल को हायर मेडिकल सेंटर के लिए रेफर कर दिया ।