घाटमपुर: नगर पालिका में जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के नाम पर रिश्वत लेने और दस्तावेज गायब करने का आरोप, एसडीएम ने दिए जांच के आदेश
क़स्बे के जवाहर नगर पूर्वी निवासी नम्रता यादव ने शिकायत में आरोप लगाया कि 18 मई को जन्म प्रमाण पत्र के लिए दस्तावेज जमा करते समय नगर पालिका के कर्मचारी ने उनसे 800 रुपये लिए। काफी समय बाद भी प्रमाण पत्र नहीं बना और दस्तावेज भी गायब बताए गए। पीड़िता ने एसडीएम से कार्रवाई की मांग की है। एसडीएम ने मामले की जांच कर रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।