भीलवाड़ा: गायत्री नगर में आकाशीय बिजली गिरने से मकान हुआ क्षतिग्रस्त, दीवार टूटी, एक व्यक्ति झुलसा
भीलवाड़ा शहर में शुक्रवार को हुई मूसलाधार बारिश के बाद शनिवार को प्रताप नगर थाना क्षेत्र के देवनारायण सर्कल के समीप स्थित गायत्री नगर में अल सुबह करीब 4 बजे एक मकान पर तेज धमाके के साथ आकाशीय बिजली गिर गई।हादसे में मकान की दीवार टूट गई और पूरा मकान क्षतिग्रस्त हो गया,हादसे में गृहस्वामी भी झुलस गया जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।