भीलवाड़ा: सरस डेयरी के समीप सड़क पर पानी भरा होने के कारण बाइक सवार गड्ढे में गिरा, गंभीर घायल अवस्था में हायर सेंटर किया रेफर
भीलवाड़ा में शुक्रवार को हुई तेज मूसलाधार बारिश के कारण सरस डेयरी के पास शुक्रवार शाम करीब 6 बजे सड़क पर पानी भरा होने से एक बाइक सवार सड़क पर बने गड्ढे में गिर गया।हादसे में बाईक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया,जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।