भीलवाड़ा: पालड़ी ग्राम की तरफ जाने वाली पुलिया हुई ओवरफ्लो, पानी देखने के लिए उमड़े आसपास के लोग
भीलवाड़ा शहर से पालड़ी ग्राम की तरफ जाने वाली पुलिया पर आज शुक्रवार को भारी बारिश के चलते पानी का स्तर बढ़कर ओवरफ्लो हो गया, जिससे पुलिया पर हर तरह का आवागमन ठप हो गया। पानी की धार में फंसे लोगों और जमा भीड़ ने प्रशासन की लापरवाही को उजागर कर दिया।